फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सद्भाव से समाज में जाएगा बेहतर संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी प्रशासनिक भवन में बीते दिन सद्भावना दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कर्मचारियों को एक-दूसरे के प्रति सद्भाव व भाईचारा कायम करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक केएस राजीव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपार्चन कर किया। कहा कि आपसी सद्भाव से भाईचारे का संदेश जाता है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा सद्भाव पूर्ण रवैया अपनाने की जरूरत है। कभी-कभी लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी मनमुटाव कर बैठते हैं। नतीजा यह होता है कि परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाती हैं।

आपसी तालमेल व सकारात्मक सोच से ही ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। कहा कि मैत्रीपूर्ण जीवन से तमाम प्रकार के फायदे होते हैं। इसे लोगों को समझने की जरूरत है। आह्वान किया कि सभी को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक परियोजना एन नटेसन ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को हिंसा का सहारा लिए बिना आपसी मतभेद भुलाकर समस्याओं का हल निकालने की जरूरत है। ऐसा करने से ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। बाद में कर्मचारियों को आपसी सद्भाव व भाईचारा कायम करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक एस दास गुप्त, महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं पीयूष प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें