फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में विवाद होने पर प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के जमुनीपुर गांव में मंगलवार को हो रही खुली बैठक के दौरान हुए विवाद में ग्राम प्रधान की एक ग्रामीण ने पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी ने समझा कर मामला शांत कराया और बैठक की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराई। बाद में ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

अकबरपुर विकास खंड के जमुनीपुर गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गाप्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में खुली बैठक हो रही थी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों के चयन को लेकर ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने समझा कर मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें