फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव मामले में ताबड़तोड़ छापा, 13 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। व्यवसायी राकेश जायसवाल हत्याकांड में पुलिस पर हमले व पथराव के मामले में पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने बुधवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी की और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 2 जुलाई को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार निवासी राकेश जायसवाल की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 3 जुलाई को ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार में जाम लगा दिया था। जाम को हटाने पहुंची पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा द्वारा लाठी चला दिए जाने से भड़के ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया था। इसमें सीओ केेके मिश्र समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। बाद में घटना को लेकर दरोगा रामजीत बिंद की तहरीर पर पुलिस ने 33 नामजद व 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने पहले हत्या के खुलासे पर अपना ध्यान फोकस किया। घटना के कारणों को खोज निकालने तथा शूटर को गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस ने अब उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास ने राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज व आलापुर समेत आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स के साथ अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी तय करने के लिए कुल 13 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अभिरक्षा में लिए गए लोगों को पहले राजेसुल्तानपुर थाने फिर रात में ही जिला मुख्यालय ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन लोगों की सटीक पहचान आदि का काम इसके बाद शुरू हुआ। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस की टीम पथराव के मामले में अब कार्रवाई शुरू की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें