फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग करते समय पोल से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुंडेहरा बाजार में ट्रिपलिंग करते समय अनियंत्रित हुई बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। स्पीड अधिक होने से टक्कर इतनी भीषण हुई कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि पीछे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुंडेहरा गांव निवासी साहबलाल (35) पुत्र राजेंद्र बाइक से रतना गया था। वहां से अपराह्न करीब मुंडेहरा गांव लौट रहे थे। बाइक पर पीछे गांव निवासी बब्लू (20) पुत्र कतली व प्रमोद कुमार (21) पुत्र जगपत बैठा था। बताया जाता है कि बाइक की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह अनियंत्रित होकर मुंडेहरा बाजार में एक विद्युत पोल से जा टकराए। भीषण टक्कर होने के चलते साहबलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे सवार बब्लू व प्रमोद बुरी तरह घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाजारवासियों की मदद से तीनों को रफीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने साहबलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बब्लू व प्रमोद की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जैतपुर एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
-
ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ जख्मी
जलालपुर बसखारी मार्ग पर मंगलवार देरशाम पैदल जा रहे वाजिदपुर निवासी मोहम्मद हयात (50) को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें