फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्परनुमा घर में घुसी अनियंत्रित ट्रक, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसा ट्रक, अधेड़ की मौत और युवती घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कच्चे मकान में घुस गया। इस दौरान मकान में मौजूद एक अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक व क्लीनर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जामकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम हटवाया। एक हादसे में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

बेवाना क्षेत्र में रविवार सुबह दस बजे के करीब अकबरपुर की तरफ से सुल्तानपुर जा रही एक ट्रक बहलोलपुर गांव के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक उसे नियंत्रित करता, तब तक वह सड़क के किनारे एक कच्चे मकान में घुस गई। इस दौरान मकान में ममता (20) पुत्री राजाराम व उसके ताऊ जियालाल (55) मौजूद थे जो ट्रक की चपेट में आ गए। उनके ऊपर मकान का मलबा गिर गया। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वह घटनास्थल की तरफ दौड़े। इस बीच ट्रक चालक व क्लीनर वाहन छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। परिवारीजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबी ममता व जियालाल को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की लापरवाही से जियालाल की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने गांव के निकट अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मुख्य मार्ग जाम होने की सूचना पर एसओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

एसओ के समझाने पर ग्रामीण नहीं मानें तो सीओ सदर धर्मेंद्र सचान को पहुंचना पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। जाम के चलते लगभग एक घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित हुआ। गंभीर रूप से घायल ममता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर अकबरनगर क्षेत्र में हुए हादसे में बजरंगी (35) पुत्र हीरालाल निवासी गोशाईगंज, फैजाबाद की मौत हो गई। बजरंगी शनिवार सुबह बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम से शाम को वापस जा रहा था। यादवनगर तिराहा के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें