फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से कुल पांच लोगों को चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


गदनपुर निवासी सम्हारू व प्रेमचंद्र के बीच भूमि विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि सम्हारू के परिवार के लोग शनिवार को विवादित भूमि पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

इसमें सम्हारू सहित विनोद कुमार, सुभावती व दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आ गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्ष जहांगीरगंज थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के विरुद्ध केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें