फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल नकदी छीनने के आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटने के आरोपी धरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये लूटने और मारपीट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुंदर ने बताया कि 30 नवंबर को शहर की गोशाला के पास कुछ लोगों ने राजकुमार के साथ मारपीट की थी। इन लोगों ने राजकुमार को पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये भी लूट लिए थे। बाद में पीड़ित राजकुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। शहर थाना प्रबंधक विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट के आरोपियों आशीष उर्फ शेट्टी, दीपक उर्फ बंसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फोटो 16 पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें