फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में राख हुई गृहस्थी, गृहस्वामी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में लगी आग में तीन लाख का सामान जला, तीन ग्रामीण झुलसे
विज्ञापन

भीटी। मकान के ऊपर से गुजरी बिजली की एलटी लाइन में हुए शार्ट सर्किट से रविवार दोपहर बाद आग लग गई। मकान में लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत आपूर्ति रोकी गई। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी बुरी तरह झुलस गया।

दो ग्रामीण मामूली रूप से झुलसे हैं। इस बीच पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब मकान में रखा काफी सामान जल गया। इस हादसे में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यह हादसा भीटी क्षेत्र के रिउना गांव में हुआ। गांव निवासी रामबदन सिंह के मकान के छप्पर के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन गुजरी है। उसमें रविवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट होने से चिंगारी छप्पर पर गिरी जिससे वह जलने लगा।

परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आग बुझाने की कोशिश करने के साथ उपकेन्द्र को सूचना दी तब विद्युत आपूर्ति रोकी गई।

जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद आग को काबू में किया जा सका। इस घटना से रामबदन के घर में रखा अनाज, कपड़े समेत सारा सामान जल गया। आग लगने के दौरान सामान निकालने के प्रयास में रामबदन के साथ दो ग्रामीण भी झुलस गए।
विज्ञापन


आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रामबदन को गंभीर दशा में भीटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से झुलसे दो ग्रामीणों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें