फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से एनएच निर्माण में लगे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के डसन से मजदूर की मौत, चार अन्य गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। एनएच निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की सांप के डसने से मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी है।

न्यौरी बाजार में एक संस्था एनएच का निर्माण करा रही है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर सुरेश (48) निवासी हरीपुर विदुशा मध्य प्रदेश शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी पर उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया जाता जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भीटी निवासी मालती (50) को शुक्रवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने सीएचसी भीटी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलीगंज निवासी लक्ष्यराम (35) को गुरुवार शाम खेत की सिंचाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद में दोस्तपुर थानान्तर्गत बरारी निवासी नीलम (18) शुक्रवार को घर में सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थानान्तर्गत केदारनगर निवासी राजपत्ती (38) को गुरुवार शाम सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें