फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, हुई हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में हुई हवाई फायरिंग
विज्ञापन


आलापुर। थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत रामनगर महुवर के मजरा जट्ठाहवा में बुधवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।

मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


रामनगर महुवर गांव निवासी बिंद्रेश की मां कैलाशी देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका गांव के ही राजबहादुर से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है।

आरोप है कि राजबहादुर के एक भूमि प्रकरण में ग्राम प्रधान एसडीएम के समक्ष पैरवी कर रही हैं। बुधवार देर शाम राजबहादुर का पुत्र गोपाल खेत में सिंचाई कर साइकिल से घर लौट रहा था।

जब वह गांव के निकट पहुंचा तो बिंद्रेश के चचेरे भाई सुरजीत से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

दोनों घर चले गए। कुछ देर बाद सुरजीत पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर गोपाल के घर पहुंचे और शिकायत करने लगे। इस पर दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने सामने आ गए।

देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। दोनो पक्ष एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा रहे।
विज्ञापन


हमले में ग्राम प्रधान कैलाशी के अलावा बिंद्रेश व सुरजीत को चोटें आईं। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं।

इस बीच सूचना पर एसओ रामअवतार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली खोखे मिले।

एसओ रामअवतार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। मामले में छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें