फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी बस, बाल बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू होकर पलटी बस, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन

भीटी। गुरुवार भोर में रामबाबा बाजार से भीटी होते हुए फैजाबाद जाने वाली निजी बस बेकाबू होकर काही गांव के पास पलट गई। गनीमत रही कि यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि हादसे के समय चालक समेत कुल 15 यात्री सवार थे। कई यात्रियों को हलकी चोटें आईं जो स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन

रामबाबा बाजार से प्रतिदिन एक निजी बस फैजाबाद के लिए जाती है। गुरुवार को भी भोर में बस फैजाबाद के लिए रवाना हुई। बस काही गांव के पास पहुंची ही थी कि इसी बीच सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में सभी यात्री स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराकर गंतव्य को चले गए। सूचना मिलने पर भीटी पुलिस भी मौके पर गई लेकिन तब तक यात्री जा चुके थे। बस चालक व क्लीनर भी मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें