फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ पर नौकर का खाता खुलवाकर रकम जमा करने का आरोप 

Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकर ने की एसडीएम से शिकायत, जांच होगी
 एक सर्राफ पर आरोप लगा है कि उसने बैंक कर्मियों की मदद  से अपने नौकर के नाम बैंक खाता खोलकर उसमें लाखों रुपये के पुराने नोट जमा कराए। इसके बाद उन्हें विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया। मामले की जानकारी होने पर खाताधारक ने एडीएम से शिकायत करके मामले की जांच कराकर कारवाई की मांग की है। एसडीएम और बैंक प्रबंधक ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
नगर में पिंदारा रोड निवासी धर्मपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत एसडीएम एवं बैंक के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। धर्मपाल का कहना है कि वह नगर के एक सर्राफ  के यहां नौकरी करता है। नौकरी के समय सर्राफ ने धर्मपाल से फोटो एवं पहचान पत्र लिया था। उन फोटो और पहचान पत्र को लेकर सर्राफ ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में धर्मपाल के नाम एक बैंक खाता खुलवाया, लेकिन इस बैंक खाते की जानकारी धर्मपाल को नहीं हुई। इसके बाद सर्राफ ने लाखों रुपये इस बैंक खाते से ट्रांसफर किए। बैंक से चेकबुक आने पर धर्मपाल को इसकी जानकारी हुई। धर्मपाल ने बैंक जाकर जानकारी मांगी तो उसको अपने नाम से खोले गए बैंक खाते की जानकारी मिल पाई। इसके बाद धर्मपाल ने बैंक के उच्चाधिकारियों की इसकी शिकायत भेजी।
विज्ञापन

------
शिकायत कर्ता ने बैंक से संबंधित शिकायती पत्र दिया है, उसकी जांच करके कार्रवाई करने के लिए लीड बैंक मैनेजर को पत्र भेज दिया है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई जरूर होगी।
रामदत्त राम, एसडीएम बिसौली  
------
मेरी जानकारी में मामला आया था, लेकिन पूरा मामला क्या है। इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। हां, मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई रिहायत नहीं बरती जाएगी।  
विज्ञापन

डीके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक 
-------
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शिकायत होने की वजह से वहां के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच करने के बाद इस मामले क्या कार्रवाई की गई। यह अवगत कराने के लिए भी कहा गया है। 
अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर, पीएनबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें