फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 100 जायरीन आवास राख

Sat, 19 Mar 2016 10:59 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌िककिछौछा दरगाह प‌िररिसर में लगी आग से जले अस्थायी आवास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह के पीछे स्थित नीर शरीफ के निकट अब्दुल रशीद की जमीन पर 100 से अधिक अस्थाई आवास बनाए गए हैं। इनमें जायरीन ठहराए जाते हैं। गुरुवार को नौचंदी मेला होने के कारण दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे।
विज्ञापन


लगभग सभी अस्थाई आवास भरे थे। शनिवार दोपहर बाद अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। धू-धूकर झोपड़ी जलने लगी। इसमें मौजूद जायरीन गुहार मचाते हुए बाहर भागने लगे। आग हवा के कारण एक के बाद एक आवास आग की लपटों में घिरने लगे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा। आग तेजी से आगे बढ़ती जा रही थी।

इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक 100 से अधिक अस्थाई आवास पूरी तरह राख हो चुके  थे। इसके अलावा आग में परिसर में मौजूद एक पुरानी बाइक व दो ठेले भी जलकर राख हो गए। आग में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


एसडीएम टांडा रमापति व सीओ टांडा राघवेन्द्र मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर एसओ बसखारी मनोज कुमार ने बताया कि आग के कारण का पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। अनुमान है कि खाना बनाते समय निकली चिनगारी से ही आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें