फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पांच महिला चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उनके कब्जे से दो जोड़ी पायल समेत 600 रुपये नकद बरामद हुए। बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में जलालपुर पुलिस ने पांच महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, आठ अदद बिछिया व 600 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मीरा थाना बूढनपुर, नेहा निवासी बाजार, थाना अतरौलिया, झिनका निवासी बूढनपुर, अनु बाजार, थाना अतरौलिया, मुस्कानबुढ़नपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। बाद में जरूरी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में मनीष कुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रियांशु भट्ट, सूर्यनाथ यादव ,अजय प्रताप, उदय प्रताप, भरत लाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें