फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में मां-बेटी समेत तीन घायल, पहले भी हो चुकी है घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली गांव में सियार के हमले में अलाव के पास बैठीं मां-बेटी समेत एक अन्य महिलाएं घायल हो गईं। चीखपुकार सुनकर अन्य परिजनों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को खदेड़ा। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में काफी दहशत के साथ ही आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली निवासी प्रेमा (45) पत्नी मिठाईलाल व उनकी पुत्री मीना देवी (18) के अलावा बगल की सोनी (35) पत्नी अशोक कुमार घर के बाहर जल रहे अलाव के पास बैठी थीं। इसी बीच अचानक एक जंगली सियार ने उन पर हमला बोल दिया। तीनों जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक उसने उन्हें काटकर लहूलुहान कर दिया। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। इस पर अन्य परिजन लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और सियार को खदेड़ा।
इसके बाद तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी सियार ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुका है। इसकी शिकायत भी वन विभाग से की गई, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल और गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें