फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने थाने में घटना की सूचना देकर हत्या की आशंका प्रकट की है।
विज्ञापन

मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के उजीपारा निवासी गिरिजा शंकर तिवारी की पुत्री मंजू उर्फ पूजा पाठक की शादी काछा पिछवारा निवासी पंकज पाठक के साथ हुई थी।
पंकज लखनऊ स्थित चिनहट के पास प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। वह वहीं पर किराए के मकान में रहता है। इस बीच सोमवार को पंकज अपनी पत्नी को लेकर काछा पिछवारा पहुंचा। इससे मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पंकज का कहना है कि पत्नी छत पर गिर गई थी। इससे वह घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतका के भाई दीपक ने थाने पर घटना की सूचना देकर हत्या की आशंका प्रकट किया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें