फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश का शिकार किशोरी की मौत, तीन अन्य भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर्पदंश का शिकार एक किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई सर्पदंश की तीन घटनाओं में एक अधेड़ समेत तीन पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उकरा गांव निवासी स्वाति (15) पुत्री अनिल मंगलवार को दोस्तपुर थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर गई थी। वहां वह सर्पदंश का शिकार हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विजयलक्ष्मी (27) पत्नी मुकेश मंगलवार को सर्पदंश का शिकार हो गईं। घटना उस समय हुई जब वह घर की सफाई कर रही थीं।
विज्ञापन

वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मुुजाहिदपुर निवासी रामसूरत (55) मंगलवार सुबह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वह सर्पदंश का शिकार हो गए। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के गोपीपुर निवासी संदीप (22) मंगलवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें