फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसी महिला व युवती, महिला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट, जबकि एक युवती कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी उर्मिला (55) शुक्रवार सुबह हैंडपंप से पानी निकालने गई थी। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते उस समय हैंडपंप में करंट आ रहा था। जैसे ही उसने हत्था पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे हैंडपंप से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी।
स्थानीय इलाज के बाद घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर इसी कोतवाली अंतर्गत इमामबाग निवासी शमीमा (20) शुक्रवार सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी। परिवारीजनों ने बताया कि इसी दौरान उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। जब तक उसे तार से अलग किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें