फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से कमाकर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहमदाबाद से कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। गुरुवार दोपहर बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव के निकट सड़क के किनारे वह बेहोशी की दशा में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के पैंट में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी। युवक को होश नहीं आ सका था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मसड़ा मोहनपुर गांव के निकट सड़क के किनारे एक युवक बेहोशी की दशा में राहगीरों को मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के बेहोश पाए जाने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे डायल 112 सेवा के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। युवक की तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान उमेश पांडेय (25) पुत्र रमाकांत पांडेय निवासी शंकरपुर थाना हंसवर के रूप में हुई। पुलिस ने परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी।
जिला अस्पताल में रिश्तेदार अजय ने बताया कि उमेश गुरुवार को अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से पूर्वाह्न अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां से वह जीप द्वारा हंसवर के लिए निकला था। रास्ते में वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। बताया कि युवक के पास कोई सामान नहीं बचा था। न तो कोई बैग मिला और न ही जेब में पर्स ही था। उधर अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें