महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी के निकट उचक्कों एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी निवासी मोहम्मद कलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिवस वह गांव के बाहर तालाब के निकट पहुंचा था कि इसी बीच तीन बाइक पर सवार 9 लोग उससे हीणी पकड़िया जाने का रास्ता पूछने लगे।
वह रास्ता बता ही रहा था कि इसी बीच एक युवक ने उसके पेट पर कट्टा सटा दिया और करीब पंद्रह हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। जब तक वह गुहार लगा पाता तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।