फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दंपती ने महिला चोर को पकड़ा, पुलिस के सामने भागी

Tue, 01 Oct 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपराध रुके भी तो कैसे। अकबरपुर नगर में चोरी कर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। वहां एक दरोगा व सिपाही भी पहुंच गए। इसके बाद भी आरोपी महिला वहां से फरार हो गई। दरोगा व सिपाही की पहचान कर अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

पूरा प्रकरण अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग का है। यहां स्थानीय मनोज तिवारी की मिठाई की दुकान है। बताया जाता है कि एक महिला ने उनकी दुकान से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। मनोज व उनकी पत्नी ने उसे रोका तो वह भागने लगी। इस पर दंपती ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया और दो-चार थप्पड़ भी लगाए। इस दौरान वहां एक दरोगा और सिपाही भी पहुंच गए। दोनों को मामले की जानकारी दी गई। इस बीच आरेपी महिला ने मनोज के हाथ पर काट लिया और छुड़ाकर भाग गई। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे। यह पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की खासी किरकिरी हुई। एएसपी विशाल पांडेय का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जा रही है। उनका आचरण ठीक नहीं है। पहचान कर दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें