फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ले ली तीन और लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को जिले में आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। हालांकि नागरिकों के अनुसार मौत का वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1462 हो गई है। अपर सीएमओ डॉ. सालिक राम पासवान ने बताया कि जिन क्षेत्रों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित इलाके के नागरिकों को कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई।
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी न सिर्फ कोरोना के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना से मरीजों की मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई। इस बीच शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1462 हो गई है। जिन क्षेत्रों में शुक्रवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर, अपर सीएमओ डॉ. सालिक राम पासवान ने कोरोना संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कुल 54 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें