फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी ठप रही एंटीजन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में तीसरे दिन भी एंटीजन किट नहीं पहुंच सकी। नतीजा यह रहा कि गुरुवार को भी एंटीजन जांच नहीं हो सकी। इस पर एंटीजन जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि एक तरफ कोरोना जिले में तेजी से फैल रहा है, तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ही इसे लेकर गंभीर नहीं है। जब जांच ही नहीं होगी, तो कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश किस प्रकार से लगेगा।
विज्ञापन

कोरोना की जांच को लेकर जिला अस्पताल में लापरवाही जारी है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में 27 अप्रैल को एंटीजन किट समाप्त हो गई थी, जो गुरुवार तक उपलब्ध नहीं हो सकी। नतीजा यह है कि तीन दिनों से एंटीजन जांच जिला अस्पताल में ठप पड़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 200 नागरिक व मरीज एंटीजन व आरटीपीसी जांच के लिए पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर नागरिक एंटीजन जांच कराते हैं।
ऐसे में एंटीजन किट न होने से जांच का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है, तो ऐसे में प्रतिदिन जांच कराने के लिए पहुंच रहे नागरिकों व मरीजों को मायूसी हाथ लग रही है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में नागरिक एंटीजन जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच का कार्य ठप मिला। बताया गया कि अभी एंटीजन किट नहीं उपलब्ध हो सकी है। ऐसे में जांच का कार्य नहीं हो सकेगा। आरटीपीसीआर जांच ही हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिले शहजादपुर के शकील व जगदीश तथा मीरानपुर के रेहान व अनुराग ने कहा कि जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर पूरी तरह लापरवाही का माहौल है। जब जांच ही नहीं होगी, तो कोरोना के संक्रमण पर अंकुश किस प्रकार से लग सकेगा। ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए कि वे इसे लेकर गंभीरता दिखाएं और जांच का कार्य सुचारु रूप से कराएं। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। जैसे ही उपलब्ध होगी, जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें