फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दो नए मामले मिले, 28 लोगों का लिया गया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। इस तरह अब तक जिले में कोरोना से 1810 लोग संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही 34 एक्टिव मामले हैं। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल में 28 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को मात्र दो मामले सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1810 हो गई है। 1739 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमण से जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए एहतियात बरतें।
उधर, जिला अस्पताल में खराब मौसम के बावजूद शनिवार को भी कोरोना वायरस की जांच का सिलसिला जारी रहा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को जांच के लिए 28 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें