फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की गई जान, जिला अस्पताल में जांच को 36 लोगों ने दिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से एक शख्स की जान चली गई। भीटी निवासी अधेड़ को बीते दिनों हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया था। वहीं, इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जिला अस्पताल में आने वाले नागरिकों की जांच का कार्य तेज हो गया है। गुरुवार को 36 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही आह्वान किया गया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पालन करें।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को 36 नागरिक जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. मनोज शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना प्रोटोकॉल के बीच नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण के फैलने के कारण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। सीएमएस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एहतियात बरतकर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका पालन करें। इसे लेकर न सिर्फ जागरूक हों बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें