फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए, 108 का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते कुछ दिनों से कम हो रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गुरुवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1648 हो गई है। 108 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1648 हो गई है। 1507 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। बताया कि गुरुवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं उनमें सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें