फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आए सामने, 108 का चल रहा इलाज

विज्ञापन
फोटो-14, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना देते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है, वहीं ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। अब तक जिले में 1495 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 108 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जागरूकता के चलते जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को मात्र आठ नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1636 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 108 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 1495 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में मौतों की संख्या 36 है। सीएमओ ने अपील की कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गाइड लाइन का पालन करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें