अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1200 हो गई है। 223 का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि कोरोना से अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।
जिले में कोरोना के नये मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1200 हो गई है। बताया कि 952 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 223 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना के चलते जिले में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं वहां सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।