फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनापुर गांव में भूमिहीनों के नाम खुल गए खाते, निकली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में धांधली कर राशि निकालने का अब एक नया मामला सामने आया है। जलालपुर तहसील क्षेत्र के जैनापुर गांव में 11 ऐसे लोग सामने आए हैं जो भूमिहीन हैं, लेकिन उनका खाता खोलकर योजना के तहत राशि निकलवा ली गई। जांच के बाद मामला सामने आने पर जांच अधिकारी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने संबंधित लोगों को चालान देकर राशि शासन को भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों जलालपुर तहसील अन्तर्गत मुरवाह में धांधली कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि निकालने का मामला प्रकाश में आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जांच किए जाने का निर्देश उपकृषि निदेशक को दिया था। जांच अधिकारी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजमंगल चौधरी ने जांच की तो धांधली का भंडाफोड़ हुआ। इसके बाद डीएम के निर्देश पर उपकृषि निदेशक ने संबंधित गांव के ग्राम प्रधान व एक सरकारी शिक्षक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था।
मुरवाह मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि इसी बीच अब इसी तहसील अन्तर्गत जैनापुर में भी योजना के तहत धांधली कर धनराशि निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया। जांच अधिकारी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजमंगल चौधरी ने जब गांव पहुंचकर जांच की तो पता चला कि 11 ऐसे लोग हैं जो भूमिहीन हैं। इसके बावजूद उनका खाता खोलकर योजना के तहत राशि निकाल ली गई। मामला प्रकाश में आने के बाद जांच अधिकारी ने संबंधित को चालान देकर निकाली गई राशि को वापस शासन को भेजे जाने का निर्देश दिया। चेतावनी भी दी गई कि यदि ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें