फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रितेश ने टांडा में शुरु होने वाले कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसपा सांसद रितेश पाण्डेय ने टांडा में शुरू हो रहे एल-टू अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही निर्देश भी दिए। कहा कि 10 सितंबर से शुरू होने से पहले अस्पताल में सभी जीवन रक्षक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। सांसद ने तैयारियों पर संतोषजनक जताया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए तेजी के साथ तैयारियां मुकम्मल करने की सलाह दी। कहा कि जिले में जिस भी सुविधा की जरूरत होगी, उसके लिए वह पूरी गंभीरता से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि टांडा में 10 सितंबर से 200 बेड वाले अस्पताल की शुरुआत होनी है। यहां पर आठ वेंटीलेटर की सुविधा भी रहेगी। इसी सिलसिले में तैयारियां देखने सांसद यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि अधूरी तैयारियों के बीच अस्पताल का शुभारंभ किया जाए, जिससे यहां आने वाले मरीजों को दिक्कत हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में जिस भी उपकरण की जरूरत होगी, उसके लिए वह शासन स्तर तक बात पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें