फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये कोविड अस्पताल को मिलेंगे आठ वेंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। सीएचसी टांडा में लंबे समय से बनकर तैयार नवनिर्मित 200 बेड वाले मातृ शिशु अस्पताल को अब कोविड-19 एल-2 लेवल का अस्पताल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में संबंधित अस्पताल में आठ वेंटीलेटर की भी व्यवस्था की जा रही है। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल में समुचित व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। अपर सीएमओ ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएमओ कार्यालय के अनुसार प्रथम चरण में 100 बेड का संचालन होगा। इसके लिए शासन से स्टाफ की मांग की गई है। सितंबर माह के अंत तक अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व राजकीय एकलव्य स्टेडियम में एल-1 अस्पताल संचालित है, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एल-टू अस्पताल की स्थापना की गई है। अब शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा परिसर में बनकर तैयार 200 बेड वाले मातृ शिशु अस्पताल को कोविड-19 स्पेशल सेल बनाने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में 200 संक्रमितों का इलाज हो सकेगा। प्रथम चरण में आठ वेंटीलेटर की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बीच एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने टीम के साथ संबंधित अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।
सीएचसी टांडा परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल को कोविड-19 एल-2 लेवल का अस्पताल बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ज्यादातर मशीनें आ चुकी हैं। प्रथम चरण में 100 बेड का ही संचालन किया जाएगा। शासन से मैन पॉवर की मांग की गई है। स्टाफ उपलब्ध होते ही अस्पताल का संचालन प्रारंभ कर दियाजाएगा। संबंधित अस्पताल का प्रभारी डॉ. अतीक को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें