फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के बीच रविवार को जिला अस्पताल में 40 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 16 के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। नागरिकों को इस दौरान कोरोना वॉयरस संक्रमण फैलने से रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना वॉयरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद रविवार को जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
मौके पर मौजूद डा. योगेश वर्मा व डा. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आने वाले 42 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही 16 नागरिकों के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डा. पीएन यादव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आने वाले नागरिकों को कोरोना वॉयरस संक्रमण को फैलने से बचाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। घर व इर्दगिर्द साफ सफाई रखें। सुबह के समय गुनगुना पानी जरूर पीएं। तनिक सी लापरवाही से बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें