अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बर्खास्त बिजलीकर्मी
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पाॅवर काॅरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर बर्खास्त 385 संविदाकर्मियों के साथ बिजलीघरों पर तैनात संविदाकर्मी मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर चले गए।
मंगलवार की सुबह 10 बजने के साथ ही संविदा कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर यूपीपीसीएल निविदा-संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले इकट्ठे हुए। जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मध्यांचल उपाध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि जब तक सभी संविदाकर्मियों को काम पर वापस नहीं बुलाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लाठी-डंडे का भी जोर नहीं चलेगा। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन मुर्दाबाद, ऊर्जा मंत्री होश में आओ के नोर लगाए।
वेतन विसंगति दूर करने, ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी वर्ष 2023 में हटाए गए कर्मियों को न तो बकाया वेतन देने के साथ ही नौकरी पर वापस लेने, कर्मचारियों को कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, वेतन 18 हजार रुपये करने, वर्ष 2023 में हटाए गए कर्मियों को वापस लेने को लेकर शाम पांच बजे तक सभी डटे रह। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अवर अभिंताओं ने अपनी मांगोंं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संयोजक सौरभ सिंह, जेई संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, जिलाध्यक्ष अनिल समेत अन्य जेई मौजूद रहे।