फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सराफा कारोबारी से लूट और हत्या के चौथे दोषी को सश्रम आजीवन कारावास

Tue, 20 May 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात वर्ष पूर्व आभूषण लेकर घर लौट रहे आभूषण कारोबारी को गोली मारकर हत्या के बाद 12 किलो से अधिक आभूषण लेकर फरार हो जाने वाले तीन अभियुक्तों के बाद घटना में शामिल चौथे अभियुक्त सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाने के कनकपुर निवासी गनेश कुमार सोनी को भी अपर सत्र न्यायाधीश फास्टट्रैक प्रथम कोर्ट ने मंगलवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 17 मई को कोर्ट इसके तीन साथियोंं को पहले की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन

जलालपुर के कस्बा सब्जी मंडी पश्चिमी निवासी दीपक सोनी के मुताबिक 19 नवंबर 2018 को वह अपने बड़े भाई रवि सोनी और चचेरे भाई अजय सोनी के साथ जौनपुर आभूषण लेने जा रहे थे। बाइक को मालीपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी करने के बाद वहां से ट्रेन से जौनपुर गए थे। शाम सात बजे बाइक से तीनोंं लोग वापस घर लौट रहे थे। बाइक दीपक स्वयं चला रहे थे। उनके पीछे अजय और सबसे पीछे उनके भाई रवि सोनी बैठे थे।
मरूईया आश्रम के निकट पहुंचे थे। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने भाई रवि सोनी को गोली मारकर उनके हाथ में जेवर से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। रवि को गोली मारने वाले आरोपी की पहचान सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने के लोरपुर निवासी गोविंद यादव और इसी गांव के सुनील पांडेय उर्फ गोविंद के रूप होने के बाद पुलिस ने दोनोंं को लूटे गए जेवरों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विवेचना में लूट और हत्या की साजिश में जलालपुर के नगपुर के परमेश कुमार सोनी व सुल्तानपुर के कनकपुर गांव के गनेश कुमार सोनी का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कोर्ट में गोविंद यादव,सुनील पांडेय उर्फ गोविंद और परमेश कुमार सोनी को तीन दिन पूर्व सजा सुनाई थी। मंगलवार को चौथे आरोपी गनेश कुमार सोनी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश फास्टट्रैक प्रथम परविंद कुमार ने उसे भी आजीवन कारावास के साथ ही 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें