फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे डॉयल 112 के सिपाही को जीप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित डॉयल 112 कार्यालय से बाइक से हंसवर थाने में ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को जीप ने रौंद दिया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के बेलदहा गांव के पास हुई घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में एसपी के नेतृत्व में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव निवासी संतोष (35) पुत्र जगराम की हंसवर थाने में डॉयल 112 में सिपाही के रूप में तैनाती है। थानाध्यक्ष हंसवर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को संतोष जिला मुख्यालय स्थित डॉयल 112 के मुख्य कार्यालय गया हुआ था। जरूरी काम निपटाने के बाद वह बाइक से देर शाम ड्यूटी पर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह टांडा कोतवाली क्षेत्र के बेलदहा बाइपास के पास पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे रौंद दिया।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच जानकारी होते ही टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें