फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वृद्घ की ठंड के चलते किछौछा में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह में सोमवार देरशाम को ठंड लगने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध मुस्लिम समुदाय का बताया जाता है। इसके बाद मखदूम अशरफ की इंतजामिया कमेटी के सुपुर्दगी में कर दिया, जिसका बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। देरशाम तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जनपद में लगातार पड़ रही ठंड से जहां लोग बेहाल हो गए हैं। सोमवार देरशाम बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह में एक अज्ञात वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने बसखारी पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर किछौछा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार चतुर्वेदी व सिपाही अनिल सरोज के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसका हुलिया देखकर लग रहा था वृद्घ मुस्लिम समुदाय का है।
शिनाख्त न होने पर पंचनामा कर शव इंतजामिया कमेटी के रईस, सिराज अशरफ, आफताब आलम, शमीम, नौशाद आदि को सौंप दिया। बाद में कमेटी के सदस्यों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो सकी। लोगों ने बताया कि वह अक्सर किछौछा क्षेत्र में इधर उधर घूमता रहता था। सड़क के किनारे उसका शव मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद ठंड के चलते उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें