अंबेडकरनगर। प्रवासियों को हथकड़ी लगाकर भेजने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। अमेरिका की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा।
पीसीसी सदस्य व मीडिया प्रभारी डाॅ. विजय शंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रंप सरकार की ओर से भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली की गई इस बेड़ी हथकड़ी डिपोर्ट कार्रवाई पर सख्त आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। केंद्र सरकार की अक्षमता और खामोशी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसी आवाजाही को रोकने के लिए और गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त एजेंसियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल, रवीश शुक्ला, विशाल वर्मा हाजी मो सलीम, सुनील कुमार मौजूद रहे।