फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पटेलनगर के निकट दलित स्वाभिमान यात्रा को लेकर पैदल मार्च करते कांग्रेस पदाधिकारी? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू के मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में तीन अगस्त 1947 को प्रस्तावित किया गया था। आज तीन अगस्त का दिन सभी कांग्रेसजन दलित सम्मान और स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरपी कौशल ने मंगलवार को दलित स्वाभिमान यात्रा पैदल मार्च के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन

कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर ने 15 अगस्त 1947 को कानून मंत्री के रूप में शपथ ली और 27 सितंबर 1951 तक कानून मंत्री के रूप में काम किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज के प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इससे पहले दलित सम्मान स्वाभिमान यात्रा का आगाज कांग्रेसजनों ने जलालपुर तहसील से वाहनों के माध्यम से किया। सिकरोहर चौराहे के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जिला मुख्यालय पहुंचकर पटेल नगर तिराहे से पदाधिकारी हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पहुंचे। यहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ल, मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, संजय तिवारी, महलीप्रसाद राजभर व गुलाम रसूल छोटू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें