फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते पूरी करें मतगणना की तैयारियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के मतों की गणना को लेकर चल रहीं तैयारियों का सोमवार को डीएम व एसपी ने जायजा लिया। उन्होंने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व खेल स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने समय रहते तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को पहले राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज फिर खेल स्टेडियम का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी जरूरी तैयारी तेजी से पूरी की जाए। मतगणना के लिए टेबल को समय रहते लगाने का निर्देश दिया। अभिकर्ताओं के खड़े होने की व्यवस्था के साथ ही मीडिया कर्मियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कहा कि प्रत्येक राउंड की रिपोर्ट मीडिया तक पहुंचाने व एनाउंस करने की व्यवस्था को मुकम्मल करना होगा, जिससे मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। बगैर अनुमति पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में मतगणना कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को पास जारी किया जाए। कहा कि मतगणना स्थल के इर्द-गिर्द भीड़ एकत्रित नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कहा कि मतगणना परिसर में बनने वाले पंडालों का कार्य समय से पूरा किया जाए। साथ ही लगाए जाने वाले कैमरों को भी जांच परख कर लगाएं। सभी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। सभी आरओ को निर्देशित किया कि वे अपनी देखरेख में कंट्रोल रूम, निगरानी कक्ष आदि का कार्य समय से पूर्ण कराएं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिय, और समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया। कहा कि सघन तलाशी के बाद ही मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें