फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी कार्यालयों में पानी के लिए तरस रहे फरियादी

Sat, 04 May 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन से लेकर कई सरकारी दफ्तरों में हो रही मुश्किल, फरियादियों के साथ ही कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। तपिस भरी गर्मी के बीच सरकारी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल का टोटा है। जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यालयों में निजी व्यवस्था के सहारे पेयजल व्यवस्था चल रही है। कर्मचारियों से लेकर फरियादियों तक को कार्यालय पहुंचने पर शुद्ध पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है।
गर्मी में सरकारी कार्यालयों में शुद्ध व शीतल पेयजल व्यवस्था की हकीकत परखनेे के लिए संवाद टीम ने आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों का जायजा लिया। जिले के विकास का जिम्मा संभालने वाले विकास भवन में ही शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं है। दो हैंडपंप तो लगे हैं लेकिन वाटरकूलर की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी शीतल पेयजल की व्यवस्था निजी तौर पर कर रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक, बिजली विभाग कार्यालय, उपनिबंधक कार्यालय, जल निगम सहित ऐसे कई कार्यालय हैं जहां शीतल व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे कार्यालयों में कर्मचारियोें के साथ ही दर्जनों फरियादी भी पहुंचते हैं। परंतु गर्मी में फरियादियों की प्यास बुझाने की व्यवस्था नहीं दिखती। इसके चलते उन्हें चाय पानी की दुकानों या फिर ऐसे ही किसी हैंडपंपों पर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन



बेहतर होगी पेयजल व्यवस्था
विकास भवन में पेयजल की बेहतर व्यवस्था है। अन्य कार्यालयों को भी निर्देश है कि कार्यालयों में फरियादियों के बैठने व पेयजल की अच्छी व्यवस्था रखें। यदि कहीं किसी तरह की समस्या होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। -अनुराज जैन, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें