फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 26 जुलाई से 21 सितंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 16 Jul 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा ने जारी किया वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयोंं के शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए स्पोर्टस फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का वार्षिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 26 जुलाई से 21 सितंबर तक हॉकी, बैडमिंटन, फुटबाल, कुश्ती, ताइक्वांडो, कबड्डी, बॉलीबाल, क्रिकेट, राइफल सूटिंग समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओंं का आयोजन तिथिवार किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मंडलीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जिले के कराया जाएगा। संवाद

नौ खेल पहली बार हुए शामिल
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की सूची में बुशू, कुराश, कलारीपयट्टू, गतका, मलखम्भ, शतरंज, थांगता मार्शल आट और योगासन को भी शामिल किया गया है। ये खेल महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतोंं में आयोजित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रमाणपत्र जरूरी
जनपद, मंडल तथा राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता मेंं प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओंं के लिए स्पष्ट रूप से भरे पात्रता प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। जो छात्र-छात्रांए हाईस्कूल उत्तीण है। उन खिलाड़ियोंं के लिए जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। उन्हें 10वीं की मार्क्सशीट उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही खिलाड़ी को यू-डायस कोड एवं परमानेंट एजूकेशन नंबर भी पात्रता के साथ अंकित कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें