फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, घर-घर दस्तक देंगी टीमें

Tue, 01 Apr 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रैली का शुभारंभ करते डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला व अन्य। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर से विधायक धर्मराज निषाद व डीएम अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह अभिायान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है।
विज्ञापन

डीएम ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संचारी रोगों कुष्ठ, डायरिया व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और इनका त्वरित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर इस अभियान के सफल बनाएं। दस्तक अभियान और तथा संचारी अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पूर्ण भागीदारी रही। रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने सभी को अपने गांव, मोहल्ले व घर की सफाई का ध्यान रखने और दूसरों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
डीएम ने कहा कि सभी को अपने गांव-मोहल्ले व घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना है। अगर बच्चा बुखार से पीड़ित होता है तो तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाएं। इस दौरान सीडीओ आनंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जहांगीरगंज।
सीएचसी जहांगीगंज में संचारी रोग अभियान की रोकथाम के लिए पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के नेतृत्व में मामपुर, माधवपुर, लीलावती नगर तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. उदयचंद यादव, लालजी बघेल, कमलेश, देवेश त्रिपाठी, अनुराग व राजकपूर मौजूद रहे।

आलापुर। सीएचसी रामनगर पर आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम सुभाष सिंह ने जागरूकता रैली को रवाना किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें