फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सील रहा कलेक्ट्रेट, मायूस लौटे फरियादी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में कोरोना पॉजिटव कर्मचारी के सामने आने के बाद मुख्य गेट बंद होने से विभि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को भी कलेक्ट्रेट पूरी तरह सील रहा। मुख्य गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे थे। दूरदराज से विभिन्न कार्यों से आए लोगों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। उधर, कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कलेक्ट्रेट को बुधवार को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बुधवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट सील रहा। मुख्य गेट पर न सिर्फ सील होने की नोटिस चस्पा की गई बल्कि वहां तैनात पुलिसकर्मी किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे थे। इस पर पुलिस कर्मियों की कुछ लोगों से नोंकझोंक भी हुई। पूरे दिन कलेक्ट्रेट में किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।
इसके चलते दूरदराज से विभिन्न कार्य से आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। केदारनगर से आए मोहम्मद सिराज व टांडा से आए संदीप सोनी ने कहा कि उनकी भूमि पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आज वे डीएम से शिकायत करने पहुंचे थे। यहां पता चला कि कलेक्ट्रेट सील है। अब ऐसे में मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पहितीपुर से आई सुलेखा देवी ने कहा कि बड़ी उम्मीद से यहां आई थी। इससे पहले वह दो बार आ चुकी है, लेकिन संबंधित अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई थी। आज उम्मीद थी तो कलेक्ट्रेट ही सील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें