फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा कलेक्ट्रेट परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होने वाले नामांकन के दौरान शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा के कड़े घेरे में जकड़ा रहेगा। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत प्रवेश नहीं होगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बेरोकटोक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ प्रत्याशी और तीन अन्य लोग ही अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र शनिवार को सुरक्षा के अतिरिक्त घेरे में रहेगा। एएसपी संजय राय ने बताया कि एसपी आलोक प्रियदर्शी स्वयं स्थिति पर नजर रखेंगे, जबकि मैं पूरी व्यवस्था का समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था तय करूंगा। इसके अलावा 3 सीओ, 8 थानाध्यक्ष और 100 सिपाही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। एक प्लाटून पीएसी के जवान भी हालात को काबू में रखने में मदद करेंगे।
एएसपी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जबकि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी जरूरी फीडबैक लेते-देते रहेंगे। कलेक्ट्रेट में शनिवार को अनधिकृत प्रवेश रोक दिया गया है। परिसर के अन्य गेट पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि टांडा रोड स्थित गेट ही नामांकन के लिए खोला जाएगा। यहां कड़ी जांच के बाद ही किसी भी अधिकृत व्यक्ति को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य गेट से परिसर के अंदर स्थित मुख्य भवन तक प्रत्येक गतिविधि की पुलिस वीडियोग्राफी भी कराएगी। ऐसा इसलिए जिससे किसी भी गड़बड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन

प्रत्याशी समेत तीन को मिलेगा प्रवेश
एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सिर्फ प्रत्याशी और उसके अलावा एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा उनके साथ किसी अन्य को अंदर जाने की छूट नहीं होगी। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट भीड़ जुटने पर भी रोक लगा दी गई है। इसका जिम्मा पुलिस कर्मी संभालेंगे।
डीएम और एसपी ने लिया जायजा
कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का डीएम सैमुअल पाल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एडीएम डॉ. पंकज वर्मा और एएसपी संजय राय के साथ जायजा भी लिया। दोनों अधिकारियों ने पहले मुख्य भवन के निकट की जा रहीं तैयारियों को देखा। इसके बाद पैदल ही परिसर का जायजा लिया। डीएम और एसपी टांडा रोड स्थित गेट तक भी गए और वहां प्रत्याशियों के आगमन आदि के तौर-तरीकों को लेकर आयोग के निर्देशों का रिहर्सल भी कराया। कहा कि सुरक्षा और आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें