फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन होगा। इससे जुड़ी तैयारियां प्रशासन के अनुसार पूरी कर ली गई हैं। बसपा की ओर से प्रत्याशी न उतारे जाने के चलते बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा और सपा उम्मीदवार अजीत यादव के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। दोनों ही दल बहुमत से ज्यादा सदस्यों के समर्थन की सहमति मिल जाने का दावा कर रहे हैं। उधर, नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर रोमांच अब चरम पर पहुंच गया गया। दरअसल 41 सदस्यीय जिला पंचायत के लिए अब अध्यक्ष का चुनाव अंतिम दौर में है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर मची उठापटक और उहापोह के बीच ही बीते दिनों चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया था। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू होने तक सिर्फ सपा ने अजीत यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में भारतीय जनता पार्टी ने साधू वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। बसपा खेमे में शुरू से चला आ रहा असमंजस पर्चा खरीदे जाने के अंतिम दिन तक बना रहा।
इन सबके बीच अब अध्यक्ष पद को लेकर शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के कक्ष संख्या दो में प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन को लेकर जिले के राजनीतिक माहौल में एक दिन पहले से ही सरगर्मी देखने को मिली। बसपा की ओर से प्रत्याशी न उतारे जाने से बीजेपी और सपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होना तय हो गया है। दोनों ही दलों के लोग अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

11 बजे से दाखिल होंगे नामांकन पत्र
कलेक्ट्रेट में 26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का मौका दावेदारों को मिल सकेगा। वे निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशियों की ओर से तमाम जरूरी कागजात पहले से ही पूरे कर लिए गए। शुक्रवार को भी दावेदार जरूरी कागजात पूरे करवाते दिखाई दिए। सपा प्रत्याशी अजीत यादव ने 4 सेट और बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा ने भी 4 सेट में ही नामांकन पत्र खरीदा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों प्रत्याशी चार-चार सेट में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
जरूरी तैयारियां पूरी
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। शनिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रक्रिया के साथ नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। आयोग के निर्देश का कोई उल्लंघन न होने पाए, इसके लिए अलग-अलग टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

-सैमुअल पॉल एन, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें