फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Wed, 17 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सर्दी ने असर दिखाया शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अकबरपुर शहर में दिनभर धूप न के बराबर ही रही। ठंडी हवा के कारण मौसम और ज्यादा सर्द महसूस हुआ। सुबह के समय कोहरे की परत छाई रही। इससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई।
विज्ञापन

शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे, पटेलनगर तिराहे, बसखारी मार्ग व टांडा मार्ग पर सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात प्रभावित रहा। दोपहर होने पर भी लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। खासकर बुजुर्गो और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर राहगीर ठंड से बचने के लिए सिर से पांव तक ऊनी कपड़े पहनकर निकलते नजर आए। आलापुर, भीटी, कटेहरी, जलालपुर व टांडा में भी सर्दी का असर ज्यादा दिखा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के निकट लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से बचते नजर आए। दफ्तरों में लोगों ने हीटर व ब्लोअर के सहारे गर्माहट पाने की कोशिश की।
बॉक्स

बच्चों को हो रही परेशानी

बच्चों को सुबह ठंड और कोहरे में विद्यालय जाने में खासी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर कोहरा इतना घना हो जाता है कि बच्चों को रास्ते में दृश्यता की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है, बल्कि उनका स्कूल आने-जाने का समय भी प्रभावित हो रहा है। अभिभावक और शिक्षक समय सारिणी में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें