फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 125 करोड़ की लागत से बनेगा सीएनजी गैस प्लांट

Thu, 12 Dec 2024 11:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिलायंस ग्रुप ने जिले में सीएनजी गैस बनाने की फैक्टरी की स्थापना का काम शुरू करा दिया है। अकबरपुर तहसील के ससपना में 125 करोड़ की लागत से फैक्टरी स्थापित होगी। अदाणी ग्रुप यहां अनाज का बड़ा भंडारण केंद्र बनाएगा तो वहीं, एक निजी फर्म जलालपुर में सीएनजी गैस बनाने की उद्योग लगाएगी। इन दोनों फर्मों ने अभी काम नहीं शुरू कराया है। हालांकि स्वीकृति उपचुनाव से पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


जिला उद्योग अधिकारी एस सिद्दीकी के अनुसार जिले में रिलायंस ग्रुप ने एमओयू के बाद अब निर्माण शुरू करा दिया है। अकबरपुर तहसील के ससपना में इसके लिए उसे 32 बीघा भूमि उपलब्ध कराई गई है। यहां कंपनी द्वारा सीएनजी गैस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कंपनी जिले के किसानों से पराली समेत अन्य कृषि अवशेष खरीदेगी। कंपनी ने ससपना में फैक्टरी के लिए चारदीवारी का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां कई जेसीबी मशीनें प्रतिदिन चारदीवारी बनाने से पहले भूमि संबंधी कार्य कर रही हैं। यहां प्रतिदिन 20-22 टन सीएनजी का उत्पादन होगा।
उन्होंने बताया कि पेट्रोनेंट एलएनजी लिमिटेड जलालपुर तहसील के आशापार में लगभग 100 करोड़ की लागत से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट लगाएगी। 15-18 टन सीएनजी का उत्पादन यहां प्रतिदिन होगा। इस कंपनी को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


उधर, अदाणी ग्रुप भीटी तहसील के सिलावट गांव में नौ बीघा क्षेत्रफल में भंडारण गृह का निर्माण कराएगा। इसके लिए अभी नक्शा तैयार हो रहा है। 25 करोड़ की लागत से यह भंडारण गृह तैयार होगा। जिले मेंं अभी अनाज व अन्य सामानों के भंडारण को लेकर अभी काफी दिक्कत होती है। 25 हजार मीट्रिक टन गोदाम बन जाने के बाद काफी हद तक मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें