फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से ग्रामीण की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। घर में सो रहे ग्रामीण को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के चाचिकपुर गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी हरिकेश सिंह मंगलवार रात अपने खपरैलनुमा घर में सो रहे थे। रात में ही उन्हें सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें अयोध्या जिला चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें