फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम के बदले रुख ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 02 Mar 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। देर रात से मौसम में अचानक हुए बदलाव से शनिवार दिन भर किसानों व आम लोगों की चिंता बढ़ी रही। तेज पुरवा हवाओं के चलते आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। देर शाम बूंदाबांदी होने से किसान खासे परेशान नजर आए।
मौजूदा समय में अब गेहूं, सरसों सहित अन्य दलहनी फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं है। आलू फसल तैयार हो चुकी है। किसान उसकी खोदाई में जुटे हैं। ऐसे में इस समय होने वाली बारिश किसानों को सिर्फ नुकसान ही पहुंचाएंगी। शुक्रवार रात से अचानक हवाओं की गति तेज हो गई।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का रुख बदलता गया। शनिवार सुबह हुई लेकिन धूप नहीं निकली। आसमान में घने बादल छाए थे। तेज हवा के चलते ठंड का भी आभास हो रहा था। दाेपहर तक मौसम की स्थिति तेजी से बदलती दिखी। इसके चलते किसान खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो इस समय बारिश न होने से काफी नुकसान पहुंचेगा। फसलों के गिरने की वजह से इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। सबसे ज्यादा खतरा सरसों व गेहूं फसल को लेकर है। यदि हवा के साथ तेज बारिश हुई तो निश्चित तौर पर फसलें जमींदोज हो जाएंगी। अकबरपुर के किसान अनंत राम वर्मा व रामफूल चौधरी कहते हैं कि अब बारिश की आवश्यकता नहीं है। किसान मेंथा की बेरन तैयार करने के साथ ही प्याज की पौध लगाना शुरू कर दिए हैं। बारिश होने पर इन फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें