फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राहियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बकाया मानदेय का भुगतान करने व सुचारु रूप से काम दिलाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वच्छता ग्राहियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने हक की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि लंबे समय से काम नहीं मिल सका है। इसके चलते स्वच्छता ग्राहियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष आद्याप्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करने के लिए स्वच्छता ग्राहियों की तैनाती की गई थी। लंबे समय से उन्हें किसी भी प्रकार का काम नहीं दिया गया। हालांकि प्रदेश के अन्य जनपदों में तैनात स्वच्छता ग्राहियों को काम दे दिया गया है। सिर्फ अंबेडकरनगर जनपद के स्वच्छता ग्राहियों को ही काम नहीं मिल सका है। इससे स्वच्छता ग्राहियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वच्छता ग्राही सुरेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, रेखा, संगीता, प्रदीप, विनय, रमेश ने कहा कि न तो उन्हें काम दिया जा रहा है और न ही बकाया मानदेय का ही भुगतान किया जा रहा है। इससे स्वच्छता ग्राही मुश्किलों से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें